महिला सशक्तिकरण के लिए गहलोत सरकार ने बताए ये 5 पॉइंट्स, जानिए

फोकस भारत
महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए ये पांच पॉइंट्स आवश्यक हैं:
1. घूंघट प्रथा दूर हो।
2. छुआछूत खत्म हो।
3. सैनेटरी नेपकिन्स के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़े।
4. महिला शिक्षा को बढ़ावा मिले, गांव-कस्बों तक महिला कॉलेज खुलें।
5. मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आए।
दरअसल अशोक गहलोत रविवार को कस्तूरबा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिए गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल थी। उनके जन्म दिवस पर राज्य सरकार द्वारा जारी महिला नीति से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। महिलाओं को हर क्षेत्र में समान दर्जा दिलाने के लिए हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ महिला शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। नई राज्य महिला नीति-2021 इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।