गंगा में बहती लाशें: बिहार-यूपी बॉर्डर के बक्सर में गंगा किनारे 40 से अधिक लाशें मिलने का पूरा मामला जानिए

फोकस भारत। corona virus dead bodies found floating baxars ganga ghat administration said body came from up – कोरोना त्रासदी के इस वक्त में बिहार के बक्सर से जो तस्वीर सामने आई है यकीनन विचलित करने वाली है। व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है।  दरअसल  बिहार के। यूपी बॉर्डर से सटे बक्सर जिले में सोमवार को 40 लाशें गंगा नदी के किनारे बहती दिख रही हैं।  बक्सर ज़िले के चौसा प्रखंड के चौसा श्मशान घाट पर गंगा में कम से कम 40 लाशें तैरती हुई मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  स्थानीय पत्रकारों ने दावा किया है कि उन्होंने श्मशान घाट पर इससे ज़्यादा लाशें देखी हैं। स्थानीय स्तर पर जो तस्वीरें आई हैं वो झकझोरने वाली है। लाशों को जानवर नोचते दिख रहे थे।

प्रशासन ने पल्ला झाड़ा – ‘हमारी नहीं, UP की हैं’

चौसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने फोकस भारत से  इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “30 से 40 की संख्या में लाशें गंगा में मिली हैं, इस बात की संभावना है कि ये लाशें उत्तर प्रदेश से बहकर आई हैं। मैंने घाट पर मौजूद रहने वाले लोगों से बात की है, जिन्होंने बताया कि लाशें यहाँ की नहीं है।”