राज्सथान BJP युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष किसके हाथों की बनें कठपुतली?

फोकस भारत! पिछले दिनों राजस्थान भाजपा अध्यक्ष डाॅ सतिश पूनिया और सगंठन महामंत्री चंद्रशेखर द्वारा नियुक्त किये गए युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा हाल ही युवा मोर्चा अध्यक्ष से प्रदेश मंत्री बनाए गए अशोक सैनी की  हाथों की कठपुतली नजर आ रहे है। राजनीतिक पंड़ितों के अनुसार  पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के द्वारा युवा मोर्चा हिमांशु शर्मा को निदेशित किया जा रहा है और लगातार युवा मोर्चा के कार्यकर्तओं में चर्चा हो रही है कि भले ही अशोक सैनी को प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महांमत्री के द्वारा प्रदेश मंत्री बना दिया गया है लेकिन  उनका युवा मोर्चा कार्यालय से भी मोह नहीं छूट रहा है, लिहाजा उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमांशु शर्मा को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कितना पसंद कर रहे हैं जबकि पिछले एक सप्ताह के दौरान एक बार भी हिमांशु शर्मा के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्तओं की भाजपा मुख्यालय में भीड दिखाई नहीं दी है।

दरअसल पिछले दिनों भाजपा मुख्यालय के गार्डन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई, हालांकी इस बैठक में भी युवा मोर्चा अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने भी संबोधित किया । प्रेषक कहते है कि हिमांशु शर्मा इस तरह से बर्ताव कर रहे थे कि  जैसे वह अशोक सैनी के हाथों की महज कठपुतली हो।  अशोक सैनी बैठक को संबोधित कर रहे थे औऱ हिमांशु शर्मा एक कठपुतली बनकर  उनकी बताई बातों को नोटिस किए जा रहे थे । राजनीतिक विशेषक कहते है कि   प्रदेश मंत्री अशोक सैनी प्रदेश भाजपा के कार्यो को छोडकर युवा मोर्चा के कार्यो में लगे हुए नजर आ रहे है।

ऐसे में सवाल ये खड़े होते हे की पार्टी अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के द्वारा जिस उम्मीद के साथ अशोक सैनी को प्रदेश मंत्री बनाया गया था , क्या वह उस जिम्मेदारी को मुँह मोड़कर युवा मोर्चा से मोह नहीं छोड़ पा रहे हे? क्या हिमांशु शर्मा जिस तरह से अशोक सैनी की छत्रछाया से बाहर नहीं निकल पा रहे है, उससे ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या  आने वाले समय में वह युवा मोर्चा को मजबूती दे पाएंगे ? प्रदेश में संगठन जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम चुनाव में पूरी सक्रियता से भाजपा को जिताने में जुटा हुआ है, वहीं अशोक सैनी संगठन  से अलग राह पर  चलकर युवा मोर्चा के शक्ति प्रदर्शन को लेकर तैयारियो में जुटे हुए है, जिससे माना  जा रहा है कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पदभार गहण समारोह में भीड़ जुटाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ  को अशोक सैनी ने टारगेट दे दिया है, युवा मोर्चा कार्यलय में पिछले दिनों कई कार्यकर्ताओ की शिकायत यह भी है की नए युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा उनका फ़ोन भी नहीं उठाते है, इसके चलते सवाल खड़े होते है की जो अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओ के फ़ोन नहीं उठा पा रहे हो, वो युवा मोर्चा को मजबूती कैसे दे पाएंगे ?

रिपोर्ट- कशिश बोहरा