जीत के बाद बोले केजरीवाल- दिल्ली वालों गजब कर दिया, I Love You

फोकस भारत। अरविन्द केजरीवाल ने मंच से संबोधन में दिल्ली की जनता को आई लव यू कहा।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सुनामी लगातार, दूसरी बार AAP का स्कोर 60 पार,10 से कम सीटों पर सिमटी भाजपा ,लगातार दूसरी बार खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस।

दरअसल राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी सिकंदर बनकर आई है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 62 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर अटकी हुई है। अभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Leave a Reply