BJP Rajasthan President Satish Poonia। राजस्थान की राजनैतिक घमासान मचा हुआ है। राजस्थान कांग्रेस का हाल तो पिछले एक महीनें से प्रदेश की जनता देख ही रही है। पायलट खेमें के विधायक मानेसर और सीएम गहलोत खेमें के विधायक जैसलमेर में डेरा जमाए बैठे है। वहीं दूसरी तरफ अब भाजपा ने भी अपने विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू करने की खबर सुर्खियां बटोर रही है।
ये भी पढ़ें: गांधी परिवार के किसी भी सदस्य ने डोटासरा को क्यों नहीं दी ‘बधाई’ ?
सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार बीजेपी ने अपने 12 विधायकों को गुजरात में शिफ्ट किया है। ये विधायक जालोर, सिरोही और उदयपुर संभाग के बताए जा रहे है। बीजेपी की बाड़ेबंदी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर पलटवार किया। सतीश पूनिया ने कहा कि ”बाड़ेबंदी शब्द की आविष्कारक कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस के कुछ विधायक हमारे विधायकों का नाम लेकर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहे है। जब विधायक दल की मीटिंग होगी हमारे सभी विधायक एक साथ होंगे।
ये भी पढ़ें: क्या कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में बदलने वाला है सीएम का चेहरा ?
राजस्थान में चल रही राजनैतिक खींचतान को करीब एक महीनें से ज्यादा हो गया है। लेकिन अभी तक कुछ भी तस्वीर साफ़ नहीं हो पाई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद 14 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में इसकी साफ़ तस्वीर जनता के सामने आ जाएगी।