फोकस भारत। असम में लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में 126 में से 60 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने प्रदेश में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे को ही भंग कर दिया। दरअसल असम(BJP in Assam) विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रर्दशन निम्न स्तर का रहा। प्रदर्शन इतना खराब था कि दल को अल्पसंख्यक मोर्चा के पंजीकृत सदस्यों के वोट भी नहीं मिले। इसी के मद्देनजर ये फैसला लिया गया। भाजपा ने यहां स्टेट कमिटी, डिस्ट्रक्ट कमिटी और मंडल कमिटी को भी भंग कर दिया है। इस बार असम विधानसभा में कुल 31 मुस्लिम विधायक है और वे सभी कांग्रेस की ओर से हैं।