फोकस भारत। (pm narendra modi global approval rating 66 percent highest among world leaders ) कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की दूसरी लहर और भारत में उसके बुरे प्रभाव के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लोकप्रियता बरकरार है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में ग्लोबल लीडर्स की रैंकिंग में मोदी टॉप पर हैं। उनकी लोकप्रियता को 100 में 66% नंबर मिले हैं। दरअसल इस सर्वे में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देश के नेताओं को शामिल किया गया था। हालांकि, सर्वे में बताया गया है कि पिछले एक साल में मोदी की लोकप्रियता में 20% गिरावट आई है। फिर भी जून की शुरुआत तक 66% लोग मोदी को पसंद करते हैं।
कितनी रैंकिंग?
1. नरेंद्र मोदी: 66%
2. मारियो ड्राघी (इटली) : 65%
3. लोपेज ओब्राडोर (मेक्सिको) : 63%
4. स्कॉट मॉरिसन (ऑस्ट्रेलिया) : 54%
5. एंजेला मर्केल (जर्मनी) : 53%
6. जो बाइडेन (अमेरिका): 53%
7. जस्टिन ट्रूडो (कनाडा): 48%
8. बोरिस जॉनसन (ब्रिटेन): 44%
9. मून जे-इन (दक्षिण कोरिया): 37%
10. पेड्रो सांचेज (स्पेन): 36%
11. जायर बोल्सोनारो (ब्राजील): 35%
12. इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस): 35%
13. योशीहिदे सुगा (जापान): 29%
pm narendra modi global approval rating 66 percent highest among world leaders beats joe biden merkel trudeau boris johnson