कमला हैरिस ने बदला इतिहास बनी पहेली महिला उपराष्ट्रपति

फोकस भारत।कमला हैरिस अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति होंगी। कमला के पिता जमैकन, जबकि मां भारतीय थीं। इसके पहले कोई अमेरिकी महिला इस जगह तक नहीं पहुंची। बचपन में हैरिस को लगता था कि रंगभेद और नस्लीय भेदभाव की लड़ाई बहुत लंबी और मुश्किल है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने पैरेंट्स और अधिकारों की लड़ाई का कई बार जिक्र किया।

एक चुनावी रैली में महिला से उन्होंने कहा कई बार हम खुद को अकेला महसूस करते हैं। लेकिन, अब कई हमसफर मिल चुके हैं।उनके साथ राष्ट्रपति होंगे श्वेत और 77 साल के जो बाइडेन।

शनिवार को विक्ट्री स्पीच में कमला ने कहा मैं अमेरिका की पहली महिला वाइस प्रेसिडेंट बनूंगी, लेकिन हमें यह भी तय करना है कि ये आखिरी बार न हो। वे पहली महिला हैं जो कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं। 2016 में जब वे सांसद बनीं तो यह सम्मान पाने वाली सिर्फ दूसरी महिला थीं। सीनेट में कई बार उन्होंने रंगभेद और नस्लवाद पर भाषण दिए। देश को इस मुद्दे पर ध्यान देने पर मजबूर किया

हैरिस ने कनाडा में कई साल बिताए। डोमेस्टिक और चाइल्ड वॉयलेंस पर काम किया।