मार्बल की खदान ढहने से हुआ दर्दनाक हादसा, 10 मजदूरों की मौत

डेस्क। पाकिस्तान में सोमवार को देर रात एक बड़ा दर्दनाक हो गया। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में सोमवार को भूस्खलन के कारण मार्बल की एक खदान ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई मजदूरों के घायल होने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में हुआ, जहां मजदूर खुदाई कर रहे थे। इस हादसे में करीब 10 लोगों को मौत हो गई। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में घायल लोगों का इलाज पास ही के हॉस्पिटल में चल रहा है। अधिकारी हादसे की जांच में जुटे है।

बचाव दल के अधिकारी ने बताया,‘घटना में 10 मजदूरों की मौत हो गई और उनके शव को मार्बल की खदान के मलबे से निकाल लिया गया है।’उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खदान ढहने कि सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी के साथ किया गया। अगर इसमें देरी हो जाती तो कई मजदूरों की जान को खतरा था।