Bihar Chunav 2020: बगहा विधानसभा में इस बार इस युवा नेता का रहेगा दबदबा

Bihar Chunav 2020| बिहार में इस समय चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो चुकी है। बिहार में कुछ ही महीनों में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले है। अगर हम बात करे यहां की बगहा विधानसभा सीट की, जो पश्चिम चम्पारण जिले में स्थित है। तो यहां भी सभी दलों के नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस क्षेत्र में इस बार एक ऐसा युवा नेता उभर कर आया है जो पिछले कई सालों से यहां की जनता की सेवा के लिए समर्पित है। ये नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इनका नाम है जयेश सिंह। जयेश सिंह ने इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक अभियान चला रखा है। इन्होने इसका नाम रखा है 40 रात, 40 गांव पद यात्रा। उनके इस अभियान को आपार जनसमर्थन मिल रहा है।

40 रात, 40 गांव पद यात्रा अभियान:

इस अभियान के तहत जय सिंह पैदल ही एक-एक करके 40 गांवों में 40 रात बिताएंगे। हर रात वो किसी इन गांवों में जाकर वहां के लोगों की परेशानियां जान रहे है साथ ही उनकी सहायता भी कर रहे है। कोरोना महामारी में भी जय सिंह ने काफी बार लोगों की मदद की। ये जहां भी जाते है इनके साथ जनता का आपार साथ देखने को मिलता है

– जयेश मंगलम सिंह का जीवन परिचय
नाम- जयेश मंगलम सिंह
पिता- कुरुरनेन्द्र कुमार सिंह
माता- श्रीमती अर्पणा सिंह ”बहुरानी’
जन्म- 25 मार्च 1988
पढ़ाई: MBA

– जयेश सिंह समाज सेवा के लिए समर्पित:

बचपन से ही जयेश सिंह समाज सेवा के प्रति समर्पित है। साथ में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी इन्होने काफी अभियान चलाए है। 2012 में बड़ी कंपनी की नौकरी ठुकराकर इन्होने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ मिलकर ”बचपन बचाओं अभियान” में भी हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत इन्होने हज़ारों बच्चों को बाल मजदूरी की खाई निकालकर उनका शिक्षा नाता जोड़ा। इसके अलावा इन्होने किसानों के लिए काफी आंदोलन किए। 2018 में हुआ गन्ना किसानों का आंदोलन से सब वाकिफ है। अब बगहा विधानसभा की जनता इनको काफी पसंद करती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जयेश सिंह पर सभी बड़े दलों की नज़र है।

बगहा विधानसभा सीट पर है इनकी मजबूत पकड़:

बगहा विधानसभा सीट के पिछले यानी 2015 के चुनाव परिणाम की बात करे तो ये सीट भाजपा के खाते में रही थी। यहां भाजपा के राघव शरण पांडेय ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की थी। दूसरे स्थान पर जेडीयू के भीष्म साहनी रहे थे। दोनों के बीच करीब 8 हज़ार वोटों का अंतर रहा था। लेकिन इस बार यहां मुकाबला काफी रोचक रहने वाला है।

 

इस महीने लग सकती है बिहार में चुनाव आचार संहिता, होंगे ये बड़े बदलाव

Bihar Elections 2020: तो महागठबंधन ने तैयार कर लिया सीटों के टिकट वितरण का फार्मूला!