Bihar Elections 2020: तो महागठबंधन ने तैयार कर लिया सीटों के टिकट वितरण का फार्मूला!

Bihar Elections 2020: बिहार चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गई है। बिहार का मुकाबला इस बार नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव रहने वाला है। लेकिन इसके अलावा दोनों के पास जीत में अन्य पार्टियों का साथ रहने वाला है। मतलब इन दोनों की जीत अपने सहायक दलों की जीत पर निर्भर रहने वाली है। इस समय की बात करें तो एनडीए के बैनर में जदयू, भाजपा और लोजपा सहित अन्य कई छोटे दाल भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन है जिसमें राजद, कांग्रेस मुख्य तौर पर शामिल है।

अब बिहार में आने वाले समय में टिकट वितरण फार्मूला को लेकर जमकर घमासान मचने वाला है। टिकट वितरण को लेकर माथा पच्ची कर रहे सभी दलों के नेताओं की एक राय नज़र नहीं आ रही है। ऐसे में सभी दल अब इस बात से भयभीत है कि अगर टिकट वितरण फॉर्मूले में कोई गड़बड़ हुई तो आने वाले चुनाव में गहरा झटका लग सकता है।

यह रहा सकता है महागठबंधन का टिकट वितरण फार्मूला:
सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के लिए महागठबंधन की ओर जो बात सामने निकल के आ रही है। उसमें लालू कि पार्टी आरजेडी 150 के करीब और कांग्रेस 50 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। बाकी बची सीटों पर वामपंथी दलों के खाते में जा सकती है।

2015 में महागठबंधन में राजद को मिली सर्वाधिक सीटें:
अगर पिछले चुनाव की बात करें तो 243 सीटों पर हुए चुनाव में महागठबंधन को 178 सीटों मिली थी। जिसमें से महागठबंधन में लालू की पार्टी राजद को सर्वाधिक 80 सीटें मिली थी। वहीं नितीश की जदयू 71 सीटें और महागठबंधन की तीसरी पार्टी कांग्रेस को 27 सीटें मिली थी। इस बार देखना है क्या महागठबंधन पिछले चुनाव के परिणामों को दोहरा पाटा है या नहीं..

 

बिहार चुनाव 2020 : सीएम नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी की मुलाकात के क्या सियासी मायने..?