60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए काल बन रहा है कोरोना

डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 97,570 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में 1201 लोगों की जान चली गई है। भारत अमेरिका के बाद कोरोना की चपेट में सबसे अधिक है। अब अमेरिका में हालात सुधर रहे है जबकि भारत में बिगड़ रहे है।

लेकिन एक अच्छी खबर भी है कि 24 घंटे में अबतक रिकॉर्ड 81,533 मरीज ठीक भी हुए हैं। ये आंकड़ा कहीं ना कहीं एक मानसिक तनाव कम करने वाला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 लाख 60 हजार हो गई है। इनमें से 77,472 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 58 हजार हो गई और 36 लाख 24 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

ICMR के अनुसार, 11 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 50 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।