6 महीने की बच्ची हो या 90 वर्ष की महिला, कोई सुरक्षित नही ?, ये दर्द-चीख झकझोर देगी   

फोकस भारत। दिल्ली के  नजफगढ़ के छावला इलाके में एक ऐसी घटना घटी जो आपके रौंगटे खडे कर देगी। आपको सोचने पर मजबूर करेगी कि आखिर ये समाज किस दिशा में जा रहा है। दरअसल  एक 90 साल की  बुजुर्ग महिला  के साथ 33 साल के युवा ने रेप को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला करीब 5 बजे वह अपने घर के बाहर दूध वाले का इंतजार कर रही थीं, उसी वक्त एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें आकर कहता है कि दूध वाला आज नहीं आया है और वो उन्हें दूध वाले के पास ले जाएगा, बुजुर्ग महिला उस शख्स की बातों में आ गईं और उसके साथ रेवला खानपुर फार्म जा पहुंची, वहां वो शख्स एक वहशी दरिंदा बन गया, उसने महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार किया। वहीं महिला ने अपना बचाव करना चाहा तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की, महिला की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग मदद के लिए मौके पर जा पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान 33 वर्षीय सोनू निवासी गांव रेवला खानपुर के रूप में हुई

अम्मा का दर्द, दरिंदे को फाँसी दिलाओ!

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बताया कि  दिल्ली की 90 वर्षीय महिला को घर से दरिंदा ज़बर्दस्ती उठाके ले गया और बुरी तरह रेप किया। अम्मा को बहुत चोटें आयी हैं। उनसे मिली तो रूह कांप गयी। बहुत रो रही थी और बोली इस दरिंदे को फाँसी दिलाओ! हैवानियत की हद्द है! 6 महीने की बच्ची हो या 90 वर्ष की महिला, कोई सुरक्षित नही!