दिग्गज नेत्री को मिली हरियाणा महिला कांग्रेस की कमान, चुनाव में मिलेगा फायदा

फोकस भारत। हरियाणा राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा का पद सुमित्रा चौहान के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद खाली हो गया था। मसलन कुमारी शैलजा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कमान देने के बाद आलाकमान ने हरियाणा की दिग्गज नेत्री सुधा भारद्वाज को हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा जिम्मेदारी दी है।

 

कौन है सुधा भारद्वाज

सुधा भारद्वाज हरियाणा कांग्रेस की दिग्गज और लोकप्रिय नेत्री है। पंचकूला के अलावा पूरे हरियाणा में समाजसेविका के रुप में जाना-पहचाना चेहरा है। उनके मिलनसार और मददगार स्वभाव की वजह से महिलाओं में काफी लोकप्रिय है। सुधा भारद्वाज प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है।

 

राह नहीं आसान

सूबे में चुनाव के महज 1 महिने का भी समय नहीं है ऐसे में सुधा भारद्वाज के लिए ये पद किसी चुनौती से कम नहीं है। राजनैतिक विशलेषक मानते है कि सुधा भारद्वाज को ये पद ऐसे समय में मिला है जब कांग्रेस के राह आसान नहीं है। लेकिन सुधा भारद्वाज की छवि और काबिलियत को देखकर कर ही आलाकमान ने ये फैसला किया है जिसका फायदा कांग्रेस को होगा या नही ये तो आना वाला वक्त बतायेगा लेकिन महिला वोटर सूबे में जिसके पक्ष में मतदान करेंगी निश्चित तौर पर सरकार उसी पार्टी की बनेगी।

 

 

 

Leave a Reply