Padma Shri Award 2021: ट्रांसजेंडर मंजम्मा जोगती को राष्ट्रपति ने किया ‘पद्मश्री’ से सम्मानित

फोकस भारत। Padma Shri Award 2021: आज का दिन ट्रांसजेंडर समुदया के लिए बेहद ही गौरव और खुशी का दिन है।  ट्रांसजेंडर(Transgender) फोक कलाकार (Folk dancer) मंजम्मा जोगती (Manjamma Jogati ) को पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri Award) मिला है। कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकीं मंजम्मा कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष भी हैं। पद्म श्री पुरस्कार लेते वक्त मंजम्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अनोखे अंदाज में अभिवादन किया। इसे देखकर दरबार हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

दरअसल कर्नाटक के बेल्लारी जिले में कल्लुकंब गांव में 50 के दशक में मंजूनाथ शेट्टी (मंजम्मा जोगती) का जन्म हुआ। साल 2006 में मंजम्मा जोगती को कर्नाटक जनपद अकादमी अवॉर्ड दिया गया। फिर साल 2010 में कर्नाटक राज्योत्सव सम्मान। आज वह ‘कर्नाटक जनपद अकादमी’ की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष हैं। अब तक इस पद पर सिर्फ पुरुष ही चुने जाते थे। यह अकादमी साल 1979 में बनी थी। इस संस्था का काम राज्य में लोक कला को आगे बढ़ाना है।

राजस्थान के ट्रांसजेंडर समुदाय ने मंजम्मा जोगती को पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कान्ता भुआ ने कहा कि ये हमारे लिए बेहद ही गौरव का पल है। ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए जीवन स्तर के नए रास्ते खुलेंगे। वहीं ट्रांसजेंडर सोशल एक्टिविस्ट सिमरन ने बताया कि मंजम्मा जी को मिले इस सम्मान से पूरे समुदाय सम्मानित महसूस कर रहा है। हम उम्मीद करते है कि लोगों का नजरिया बदलेगा किन्नरों की प्रति। समाज में हमे भी बराबर की नजर से साथ देखा जाएगा। अगर मौका दिया जाए तो ट्रांसजेंडर भी समाज और देश का नाम रोशन कर सकते है।