जयपुर, जोधपुर और कोटा में होंगे 2 मेयर, वार्डों की संख्या बढ़ाई

फोकस भारत। राजस्थान में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बड़ी घोषणा की है। जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम होंगे और दो-दो मेयर होंगे।

धारीवाल ने बताया कि जयपुर में चारदीवारी इलाके का एक हेरिटेज नगर निगम होगा जिसमें 100 वार्ड होंगे तो वहीं बाहरी इलाके में ग्रेटर नगर निगम होगा जिसमें 150 वार्ड होंगे। जोधपुर के दोनों नगर निगमों में 80-80 वार्ड होंगे। इन तीन जिलों में नगर निकाय चुनाव को लेकर नए सिरे से परिसीमन लागू होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 6 महीने में इन जिलों में नगर निगमों के चुनाव होंगे, बाकि निकायों में नवंबर में ही चुनाव होंगे। 20 अक्टूबर को निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

Leave a Reply