Lucknow Municipal Election2022 : ट्रांसजेंडर प्रियंका सिंह ने मेयर पद का चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Lucknow Municipal Election2022 : उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ  में ट्रांसजेंडर सोशल एक्टिविस्ट प्रियंका सिंह ( Transgender Priyanka Singh) ने इस बार लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Election Mayor)क्षेत्र में  उतरने का ऐलान किया है। दरअसल वो मेयर पद हेतु अपना नामांकन दाखिल करेंगी, प्रियंका का कहना है कि शहर की राजनीति में विकास एवं सभी का साथ सभी का विकास के मूलमंत्र के साथ चुनावी मैदान में दिग्गजों का मुकाबला करेंगे, प्रियंका सिंह एक सोशल वर्कर एक्टिविस्ट और अभिनेत्री मॉडल हैं।

लिहाजा कोरोना काल में भी प्रियंका ने लोगों की खूब मदद की और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किन्नर समाज के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि प्रियंका का ये प्रयास किन्नरों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।