जनाक्रोश यात्रा में BJP की 2 नेत्रियों के बीच जमकर हुई मारपीट, VIDEO

BJP Rajasthan – भाजपा की जनाक्रोश यात्रा(BJP Jan Aakrosh Yatra) में  2 नेत्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दरअसल अलवर में  यात्रा के दौरान दो महिला नेताओंं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ भी बरसाए। मामला इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लोगों का बीच बचाव करना पड़ा। दरअसल,10 दिसंबर को थानागाजी के सालेटा में जनाक्रोश यात्रा पहुंची थी। यहां महिला मोर्चा संयोजक प्रियंका शर्मा और पूर्व जिला मंत्री रूबिया उपाध्याय के बीच रथ में बैठने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

वहीं रूबिया ने खुद को सीनियर बताया तो प्रियंका शर्मा भड़क गई और कहने लगी कि तेरी औकात दो कौड़ी की भी नहीं है…इतना सुनते ही रूबिया आग बबूला हो गई और प्रियंका शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों भिड़ गईं और एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाती रही। इस दौरान वहां मौजूद नेता सब देखते रहे। वहीं, रूबिया ने प्रियंका शर्मा को यह कह दिया कि ये आग लगा रही है सीनियर मैं हूं या ये, इससे पूछो तो सही। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने मामला शांत करवाया।

 

 

 

 

bjp jan aakrosh yatra alwar tajasthan women leaders slapped fiercely