Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं जुटी, प्रियंका और उनकी बेटी ​मिराया भी साथ

Bharat Jodo Yatra – राजस्थान (Rajasthan) में भारत जोड़ो यात्रा आठवें दिन सवाई माधोपुर जिले में पहुंच गई है। बूंदी जिले से सवाई माधोपुर पहुंची यात्रा का फिलहाल लंच ब्रेक हुआ है। खंडार क्षेत्र के पीपलवाड़ा में लंच के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे आज का दूसरा चरण शुरू होगा।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के साथ आज केवल महिलाओं को समर्पित की गई, लेकिन यात्रा की शुरुआत के बाद भारी भीड़ होने के चलते महिला शक्ति पदयात्रा को मिक्स कर दिया गया, अब पुरुष यात्री और महिलाएं साथ चल रही हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)और उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में राहुल के साथ हैं।

 

 

 

rahul gandhi priyanka ganghi bharat jodo yatra in rajasthan