‘मुख्यमंत्री रहते 14वीं बार तिरंगा फहराना गौरव की बात, गरीब को गणेश मानकर काम किया’

आज स्वतंत्रता दिवस (IndependencDay 2022 )पर राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह जयपुर में सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashok Gehlot)  ने सम्बोधन किया। हमें सामाजिक सुरक्षा पर तो जोर देना ही होगा। राजस्थान में सामाजिक क्षेत्र में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाना चाहिए। सीएम ने गौ माता को लंपी से बचाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। गौ माता बच जाएं, इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे

सीएम गहलोत ने कहा, ‘आज मैंने 14वीं बार तिरंगा फहराया है, मेरे लिए यह गर्व की बात है। प्रदेशवासियों ने मुझे इसका मौका दिया है। मैंने भी गरीब को गणेश मानकर काम किया है और आगे भी करेंगे। महात्मा गांधी ने कहा था समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति का हित देखकर फैसला करो, उसी रूप में हमारी सरकार गरीब के लिए काम कर रही है।’

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष और 76वें स्वाधीनता दिवस समारोह पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी दिया। बोले- ‘स्वाधीनता दिवस का अमृत महोत्सव युवा पीढ़ी को समर्पित होना चाहिए। आजादी के वक्त जहां देश में सुई नहीं बनती थी, आज देश कहां तक आ पहुंचा है। यह युवा पीढ़ी को पता होना चाहिए। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं। देश को आजाद कराने में जो शहीद हुए हैं, युवा पीढ़ी उन्हें याद रखे।’

independence day 2022 cm ashok gehlot salutes martyrs sms stadium jaipur rajasthan