राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों का नया फॉर्मूला, अनटोल्ड स्टोरी

फोकस भारत। rajasthan political appoints- राजस्थान की सियासत में ऊंट किस करवट लेगा। ये अब बहुत जल्दी नजर आएगा। जी हां लंबे समय से सियासी नियुक्तियों का इंतजार कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि कांग्रेस (congress)  पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जल्द राजनीतिक नियुक्तियों की गठरी खुलने के संकेत दिए हैं,  राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर तैयार किए गया है नया फॉर्मूले ।

क्या है नया फॉर्मूला

कांग्रेस पार्टी के उच्च विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शीर्ष स्तर पर नए पेरामीटर  तैयार किए गए हैं, जिसके तहत विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी का टिकट पा चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट नहीं किया जाएगा, चाहे फिर वह चुनाव जीते हो या फिर चुनाव हार गए हो। राजनीतिक विश्लेषक कहते है कि यह मापदंड लागू करने के पीछे वजह यही है कि राजनीतिक नियुक्तियों के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं की छंटनी करना है। राजनीतिक नियुक्तियों के लिए तय किए गए मापदंडों के फॉर्मूले को कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी का इंतजार है, कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद राजनीतिक नियुक्तियों में इस फॉर्मूले को लागू कर दिया जाएगा। लोकसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट पा चुके नेता और कार्यकर्ताओं का रिकॉर्ड तैयार कर प्रदेश प्रभारी अजय माकन(ajay makan), मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(CM Ashok Gehlot) और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(AICC) के मुख्यालय को भी भेजा जा चुका है।