राजस्थान: करीरी में किसानों का सैलाब, महिला किसानों की भारी संख्या में मौजूदगी

फोकस भारत। किसान नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को राजस्थान के  करौली जिले के टोडाभीम तहसील के करीरी गांव में कृषि विधेयकों के विरोध में किसान महापंचायत को सम्बोधित किया। इस मौके मौजूद किसानों के सैलाब ने  राजनैतिक पंड़ितों और विश्लेषकों के सारे गणित बिगाड़ दिये है।  किसान पुरुषों के साथ किसान महिलाओं की भारी संख्या में मौजूदगी नजर आई।

mahila kisan

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और दिल्ली सीमा पर जारी किसान आंदोलन के संयोजक राकेश टिकैत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश के किसानों के साथ ज्यादती कर रही है, हठधर्मिता के चलते इससे किसान को काफी नुकसान भुगतना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार किसानों के आंदोलन को समाप्त करना ही नहीं चाहती, इस कारण ही कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकल पाया है। कृषि कानून किसानों के साथ-साथ उपभोक्ता के लिए भी नुकसानदेह है। टिकैत ने कहा कि वे भी सरकार के अड़ियल रवैये के चलते कानून वापसी तक के लिए आंदोलन को तैयार है।