IPL-2020 : कौन खिलाड़ी कितने में बिका ?


फोकस भारत। आईपीएल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आईपीएल का तमाशा 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। गुरूवार को लगी बोली में खिलाड़ियों की कीमत तय हुई। लीग के लिए इस बार  यूएई के मैदानों को चुना गया है। फैंचाइजी खिलाड़ियों को लेकर तैयारी कर रहे हैं। पिछले सीजन में 12 देशों के 338 खिलाडियों ने इस खेल में अपनी किस्मत आजमाई थी। इसमें से सिर्फ 73 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी थी। इस बार कौन हैं सबसे महंगे खिलाड़ी और आईये जानते हैं।

15.50 करोड़ के पैट कमिंस

IPL 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ी बाजी मारी है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को साढे 15 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है। आईपीएल इतिहास के वे दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। पहले नंबर पर युवराज सिंह थे जिन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था।

 

10.75 करोड़ के ग्लेन मैक्सवेल

मैक्सवेल को एक बार फिर पंजाब ने 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा है। मैक्सवेल का आईपीएल करियर शानदार है। 69 मैचों में उन्होंने 161 की स्ट्राइक रेट से 1397 रन बनाए हैं और 10 हाफ सेंचुरी भी जड़ी हैं। इसके अलावा 16 विकेट लेने और 91 छक्के लगाने का मतलब है वे बेस्ट ऑलराउंडर हैं।

 

10 करोड़ के क्रिस मॉरिस

ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका से है और शानदार ऑल राउंडर है। इसे बैंगलोर ने 10 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में क्रिस दिल्ली की तरफ से खेले थे। मॉरिस चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।

8.50 करोड़ के शेल्डन कॉट्रेल

ये खिलाड़ी बेहद जानदार है और इसका विकेट लेकर सेल्यूट करने का अंदाज कोई कैसे भूल सकता है। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी पर पंजाब ने साढे 8 करोड़ की बोली लगाई है। कॉट्रेल पहली बार आईपीएल खेलेंगे। दिल्ली और पंजाब के बीच लंबी बोली चली, आखिर कॉट्रेल पंजाब के खाते में आ गये।

8 करोड़ के नाथन कोल्टर नाइल

आस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा। आईपीएल में कोल्टर ने 26 मैचों में 36 विकेट लिये हैं। उनके नाम आते ही फ्रैंचाइजी का क्रेज देखने लायक था।

 

रिपोर्ट- खेल डेस्क, फोकस भारत।