भगवान राम से बड़े है पीएम मोदी..? इस फोटो से मचा बवाल!

Ayodhya Ram Mandir| 5 अगस्त 2020 (बुधवार) का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर दर्ज हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भव्य राममंदिर( Ayodhya Ram Mandir) की आधारशिला रखीं। करीब 500 साल से चले आ रहे विवाद पर भी विराम लग गया। सोशल मीडिया पर लोग राम मंदिर के स्थापना पर अपनी-अपनी ख़ुशी व्यक्त कर रहे है। सोशल मीडिया साइट्स पर भी भगवान राम की फोटोज और वीडियो की धूम मची है। एक ऐसी ही फोटो भाजपा सांसद ने शेयर की है। जिस पर काफी बवाल मचा हुआ है।

 

आपको बता दें कर्नाटक से भाजपा सांसद शोभा कारनदलाजे ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर राम मंदिर के साथ भगवान राम और पीएम मोदी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पीएम मोदी को भगवान राम का हाथ पकड़े राम मंदिर की तरफ जाते हुए प्रतीत किया गया है। इस फोटो पर अब तक करीब तीन हज़ार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट और कमेंट्स किए है।

 

एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ”भगवान राम किसी भी मोदी से बहुत बड़े है.. इस तस्वीर को हटाओ..भगवान श्रीराम से बढ़कर मोदी जी नही.. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ” राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी क्रेडिट देना सही है, लेकिन भगवान राम से बढ़कर पीएम मोदी को दिखाना सही नहीं है.. इस तस्वीर पर राजस्थान महिला कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा कि ”सचमुच बहुत विकृत मानसिकता है.. अहंकारी मोदी स्वयं को भगवान से ऊपर समझ रहे हैं.. यह आसुरी वृति ले डूबेगी…