वसुंधरा ने तोड़ी चुप्पी, कांग्रेस पर हमला

फोकस भारत। राजस्थान में राजनीतिक संकट के शोर-शराबे में जिस नेता की चुप्पी सभी को खल रही थी, उसने अपनी खामोशी तोड़ी है। जी हां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा संकट पर पहली बार मुंह खोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कलह की कीमत प्रदेश के लोग चुका रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं, कांग्रेस अपने घर की लडाई में भाजपा और भाजपा नेतृत्व पर दोषारोपण करने की कोशिश कर रही है।

इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर परोक्ष रूप से अशोक गहलोत सरकार बचाने के भी आरोप लगे। ये खबरें भी मीडिया में उछलती रहीं कि सियासी संकट की इस घडी में वसुंधरा राजे अशोक गहलोत के साथ हैं। सांसद हनुमान बेनीवाल ने तो आरोपों की झड़ी ही लगा दी। मीडिया  खबरों में यह भी कहा जाता रहा कि वसुंधरा नहीं चाहतीं कि सचिन का भाजपा में आगमन हो। बहरहाल इस पूरे प्रकरण में अभी तक वसुंधरा राजे मौन रही। अब उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस संकट को घर की लड़ाई करार दिया है।

रिपोर्ट –आशीष मिश्रा