BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बोलीं- ‘अपने घरों में रखें हथियार, कुछ नहीं है तो चाकुओं की तेज रखें धार’

Pragya Singh Thakur Statement: भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर(Pragya Singh Thakur)ने हिंदू समुदाय से अपने घरों में हथियार रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। दरअसल यह विवादित बयान उन्होंने रविवार को कर्नाटक में दिया। सांसद प्रज्ञा कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित हिंदू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुईं।

लिहाजा इसका एक वीडियो सामने आया है। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- अपने घरों में हथियार रखो। कुछ नहीं तो कम से कम सब्जियां काटने के लिए चाकू तेज रखो। पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए। अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है, तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।