Women Assembly Summit And Award 2023 : जयपुर में राजनीति में महिलाओं की भूमिका-भागीदारी और अवसर पर दिया बड़ा संदेश

Rajasthan Election 2023- फोकस भारत (Focus Bharat)  की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढाने की मुहिम के मद्देनजर जयपुर में वुमन असेंबली समटि एंड अवॉर्ड-2023 (Women Assembly Summit And Award 2023) का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों पर 200 दमदार महिलाओं को वुमन पॉलिटिकल लीडरशिप अवॉर्ड (woman political leadership award) से नवाजा गया। साथ ही महिलाओं स्पीच कॉम्पीटीशन का भी आयोजन किया गया जिसका विषय था राजनीति में महिलाओं की भूमिका-भागीदारी और अवसर। स्पीच कॉम्पीटीशन के विनर रही, स्टेफी चौहान, डॉ जया मीणा, सुमन कुलहरी, अंजना मेघवाल, संगीता गर्ग और सोहनी मेघवाल। समारोह में फोकस भारत की प्रधान संपादक कविता नरुका, राज्यमंत्री रमेश बोराणा, पूर्व मंत्री यूनुस खान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर, राज्यमंत्री डॉ. अर्चना शर्मा, राज्यमंत्री पवन गोदारा, हरियाणा बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुमित्रा चौहान, उत्तर प्रदेश भाजपा की वरिष्ठ नेता रंजना उपाध्याय, पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, विधायक, इंदिरा मीणा, विधायक शोभारानी ने कार्यक्रम में शिरकत की।

 

गौरतलब है कि पहला प्रयास राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में 6 अक्टूबर को जहां  200 सीटों पर  200 दमदारा महिलाओं को देश की एक मात्र शहीद महिला लेफ्टिनेंट किरन शेखावत की माताजी ऊषा शेखावत द्वारा महिलाओं को वुमन पॉलिटिकल लीडरशीप अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके पीछे मकसद बस इतना है कि तमाम राजनीतिक दलों को बताया जा सके कि हर सीट पर सशक्त महिला है जिन्हें प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर ये दूसरा प्रयास था जिसके तहत राजस्थान  की राजधानी  जयपुर में 25 लोकसभा सीटों पर 25 दमदार महिलाओं को महामहिम उतराखंड राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य  द्वारा अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसी कड़ी में तीसरा  कार्यक्रम  उतरप्रदेश में महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया।   उतरप्रदेश की 80सीटो लोकसभा सीटो पर 80 दमदार महिलाओं को शहीद केप्टन मनोज पाण्डे  जी की माताजी मोहनी पाण्डे जी  द्वारा सम्मानित किया गया।  इसी कड़ी में चौथा कार्यक्रम हरियाणा में महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला में किया गया। जिसमें हरियाणा राज्य की 90 विधानसभासीटों पर 90 दमदार महिलाओं को माननीय राज्यपाल पंजाब वीपी सिंह बदनौर जी द्वारा सम्मानित किया गया। और फिर दिल्ली में और साल 2022 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर 403 महिलाओं को चुना गया था । फोकस भारत की इस मुहिम से कई महिलाएं विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रही है।

Women Assembly Summit And Award woman political leadership award Rajasthan Assembly Election 2023