कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस: सोनिया गांधी ने पार्टी दफ्तर में फ्लैग फहराया तब सामने आई बड़ी लापरवाही

Congress Interim President Sonia Gandhi :  कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इतिहास को दोबारा लिखने की कोशिश की जा रही है और समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को चोट पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘’वे इतिहास को फिर से लिख रहे हैं ताकि वो ख़ुद को इतिहास में वो जगह देना चाहते हैं जिसके वे हक़दार नहीं है, हमारे संसदीय लोकतंत्र की बेहतरीन परंपराओं को जानबूझकर नुक़सान पहुँचाया जा रहा है। ’‘’नफ़रत और पूर्वाग्रह में बंधी विभाजनकारी विचारधाराएँ और जिनकी हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी,अब हमारे समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को चोट पहुँचा रहे हैं’’। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।’

 

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अजीब वाकया हुआ। सोनिया गांधी मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराने(Congress Flag) पहुंची थीं, लेकिन डोरी खींचते ही झंडा उनके ऊपर आ गिरा। इस घटना से वहां मौजूद सभी कांग्रेसी चौंक गए। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता दौड़ती हुई आई और उसने भी फ्लैग होस्टिंग में मदद की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आखिरकार सोनिया गांधी ने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहराया।