भारत में हज 2022 की प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी: मुख्तार अब्बास नकवी

( mukhtar abbas naqvi haj 2022 process india 100 percent digital) केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा कि भारत (India) में 2022 में हज (Haj) की पूरी प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल (Digital) होगी। नकवी ने मुंबई में हज हाउस में ऑनलाइन बुकिंग केंद्र का उद्घाटन किया और  उन्होंने कहा कि कोविड-19 और सऊदी अरब सरकार द्वारा वैश्विक महामारी के मद्देनजर लिए गए फैसले के चलते 2020 और इस साल हज यात्रा हो नहीं पाई। बयान में कहा गया कि हज 2022 की घोषणा नई दिल्ली में 21 अक्टूबर को होने वाली हज समीक्षा बैठक में विभिन्न संबंधित विभागों से विचार-विमर्श के बाद की जाएगी।

दरअसल अल्पसंख्यक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में भारत के महावाणिज्यदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली हज समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे। भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया शत प्रतिशत डिजिटल होगी।  नकवी ने बताया कि 700 से अधिक महिलाओं ने ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना 2021 में हज के लिए आवेदन किया था और करीब 2,100 महिलाओं ने इसी श्रेणी में 2020 में आवेदन दिया था। अगर वे हज यात्रा पर जाना चाहेंगी तो उनके आवेदन 2022 के लिए भी मान्य होंगे।