(varun gandhi said lakhimpur kheri case hindu vs sikh uttar pradesh ) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी विवाद गहराता जा रहा है । उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गाँधी अपनी ही पार्टी की सरकार को इस मुद्दे पर लगातार घेरते दिख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेष कहते है कि शुक्रवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्होंने वरुण गाँधी को बुलाकर बात की थी। नड्डा ने ये भी कहा था कि अब इस मामले सब कुछ ठीक हो जाएगा।लेकिन रविवार को वरुण गाँधी ने एक और ट्वीट किया, जिससे पता चलता है कि सब कुछ ठीक नहीं हुआ है।
दरअसल अपने ट्वीट में वरुण गाँधी ने लिखा है, “लखीमपुर खीरी की घटना को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में तब्दील करने की कोशिश हो रही है। ये न सिर्फ़ अनैतिक है बल्कि झूठ भी है। ऐसा करना ख़तरनाक है और उन जख़्मों को कुरेदने जैसा है, जिन्हें ठीक होने में पीढ़ियाँ लगीं। हमें तुच्छ राजनीति को राष्ट्रीय एकता के ऊपर नहीं रखना चाहिए”
राजानैतिक विश्लेषक कहते है कि सब जानत है कि केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी की ही सरकार है और वरुण गाँधी की ये शिकायत व्यवस्था से ही है। ऐसे में बीजेपी के लिए घर में ज्यादा चुनौती खड़ी है।
An attempt to turn #LakhimpurKheri into a Hindu vs Sikh battle is being made. Not only is this an immoral & false narrative, it is dangerous to create these fault-lines & reopen wounds that have taken a generation to heal.We must not put petty political gains above national unity
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 10, 2021