राजस्थान में पहली बार एक ‘दलित’ मुख्य सचिव!

फोकस भारत। राजस्थान में   पहली बार एक ‘दलित’   को  मुख्य सचिव बनाया गया है।   राज्य सरकार ने शनिवार आधी रात बाद करीब ढ़ाई बजे 21 आईएएस की तबादला सूची जारी कर दी।  10 आईएएस की वरिष्ठता को लांघकर 1989 बैच के  निरंजन आर्य को मुख्य सचिव बनाया है।केन्द्र की हरी झंडी नहीं मिलने पर निवर्तमान मुख्य सचिव राजीव स्वरूप को रवाना होना पड़ा। आर्य को मुख्य सचिव बनाने के साथ ही उनसे वरिष्ठता में आगे और सचिवालय में सेवा दे रहे तीन IAS अधिकारियों को सचिवालय से बाहर भेज दिया गया है। आर्य को यदि बीच में पद से नहीं हटाया जाता हो तो वे जनवरी 2022 तक सीएस बने रहेंगे।

सीएम अशोक गहलोत का मास्टरस्ट्रोक 

राजनीतिक विशलेषक मानते है कि ये  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मास्टरस्ट्रोक है। राजस्थान के इतिहास में पहली बार मुख्य सचिव की कमान किसी दलित समुदाय के व्यक्ति को दी गई है। जिससे पूरे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। प्रेषक कहते है कि सीएम अशोक गहलोत की  इस  सोशल इंजीनियरिंग की पूरी ब्यूरोक्रेसी में तारीफ  हो रही है ।  राजनीतिक पंड़ित मानते है कि   नए मुख्य सचिव की पहली चुनौती अब गुर्जर आंदोलन से निपटना होगा, वैसे कर्नल बैंसला और दूसरे गुर्जर नेताओं से निरंजन आर्य के पारिवारिक संबंध रहे है।

 

वरिष्ठता पर करीबी रिश्ते भारी
राज्य सरकार ने राज्य के नए मुख्य सचिव निरंजन आर्य को 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर प्राथमिकता दी है। 1989 बैच के आईएएस निरंजन आर्य से वरिष्ठता में रविशंकर श्रीवास्तव, गिरिराज सिंह, ऊषा शर्मा, नीलकमल दरबारी, वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, पवन कुमार गोयल हैं। इनमें ऊषा शर्मा और नील कमल दरबारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

पत्नी को भी बनाया RPSC का मेंबर
राज्य सरकार ने हाल ही में नए मुख्य सचिव निरंजन आर्य की पत्नी को भी संगीता आर्य को भी आरपीएससी का मेंबर बनाया गया है।

 

ये  का प्रभार भी निरंजन आर्य के जिम्में
आर्य सीएस के पद के साथ खान व खनिज निगम के अध्यक्ष पद का भार भी संभालेंगे। कुंजी लाल मीणा को भी पशुपालन के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। वित्त में बड़े बदलाव के तहत दिसंबर 2018 से वित्त राजस्व सचिव की महती जिम्मेदारी निभा रहे पृथ्वीराज के स्थान पर टी रविकांत को लाया गया है।

 

निरंजन कुमार आर्य – मुख्य सचिव
वीनू गुप्ता – अध्यक्ष, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
डॉ. सुबोध अग्रवाल – अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अक्षय उर्जा निगम
राजेश्वर सिंह – अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, राज्य पथ परिवहन निगम
अखिल अरोड़ा – प्रमुख सचिव, वित्त
शिखर अग्रवाल – प्रमुख सचिव जनजाति क्षेत्र विकास
आनंद कुमार- प्रमुख सचिव राजस्व
अजिताभ शर्मा- प्रमुख सचिव खान व पेट्रोलियम
दिनेश कुमार- प्रमुख सचिव उर्जा
राजेश कुमार यादव- प्रमुख सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग
नवीन महाजन- सचिव जल संसाधन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी
टी रविकांत- सचिव वित्त राजस्व
मंजू राजपाल- सचिव ग्रामीण विकास पंचायती राज
नवीन जैन- सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
पृथ्वी राज- सचिव वित्त बजट
सिद्धार्थ महाजन- सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
डॉ. वीना प्रधान- संभागीय आयुक्त अजमेर
डॉ. राजेश शर्मा- सचिव आयुर्वेद
डॉ. आरुषि अजेय मलिक- विशिष्ट सचिव पशुपालन
डॉ. ओमप्रकाश,- आयुक्त कृषि
यज्ञमित्र सिंह देव- प्रबंध निदेशक जेसीटीएसएल