हादसे के बाद विमान के हो गए थे दो टुकड़े, मृतकों की संख्या पहुंची 18

Kozhikode Plane Crash: शुक्रवार देर रात केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा हो गया। कोझीकोड (Kozhikode Plane Crash) हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया। इस विमान हादसे में कुल 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विमान में पायलट सहित कुल 192 लोग बताए जा रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक विमान भारी बारिश के वजह से रनवे पर फिसल गया था। एयर इंडिया का यह विमान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से कोझीकोड आ रहा था। इसमें 184 यात्रियों और 2 पायलट समेत क्रू के 6 सदस्यों शामिल थे। तेज़ बारिश के वजह से विमान रनवे को पार करता हुआ दीवार से टकराया और दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव का काम शुरू हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे पर शोक जताया। पीएम ने ट्विटट करते हुए कहा कि ”कोझिकोड के विमान हादसे से दुखी हूं, प्रियजनों को खोने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”