वो तारीख जो बन गई 2 लाख लोगों की ‘कब्रगाह’

Hiroshima Nagasaki Nuclear Attack| आज का दिन इतिहास के काले पन्नों पर दर्ज है। आज से ठीक 75 साल पहले दुनिया ने तबाही का वो मंजर (Hiroshima Nagasaki Nuclear Attack) देखा था जिसे आज तक भुलाया नहीं जा सका है। 6 अगस्त, 1945 का वो दिन जब पूरी दुनिया ने पहला परमाणु हमला देखा था। अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा पर पहला परमाणु हमला किया था। इस हमले के तीन दिन बाद अमेरिका ने नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु हमला किया। आज इस हमले की 75वीं वर्षगांठ है।

 

2 लाख से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत:

अमेरिका ने जापान के दो बड़े शहरों पर परमाणु हमला किया। हिरोशिमा और नागासाकी घनी आबादी वाले दो बड़े शहर जो परमाणु हमले से राख के ढेर हो गए। इससे पहले और इसके बाद आज तक ऐसा हमला कहीं ना तो हुआ ना देखने को मिला। हिरोशिमा में इस हमले से करीब 1,50,000 लाख लोग और नागासाकी में 75000 लोग मौत के मुंह में समां गए। और लाखों लोग इस हमले में घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: भगवान राम से बड़े है पीएम मोदी..? इस फोटो से मचा बवाल!

इस हमले का असर इन दोनों शहरों में आजतक भी बरक़रार है। आज भी जापान के इस इलाके में सही फसल नहीं होती। जमीन उपजाऊ नहीं है। आज भी वहां कई बच्चे रेडिएशन से जुड़ी बीमारी से ग्रस्त पैदा होते है। जापान के हिरोशिमा और नागासाकी के लोग चंद मिनटों में लाखों लोगो जिंदगी गवां देने वाले दिन को शायद ही कभी भुला पाए…