Happy Bday Guru Randhawa: गुरु रंधावा के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप..?

Happy Bday Guru Randhawa। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का आज 29वां जन्मदिन है। इतनी कम उम्र में रंधावा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना काफी नाम कमाया है। सोशल मीडिया पर जिन सेलेब्रिटीज को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है उनमे से एक नाम है गुरु रंधावा (Happy Bday Guru Randhawa) का भी है। अपने गानों से संगीत की दुनिया में गुरु रंधावा की धूम देखने को मिलती हैं।

चलिए आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी खास बातें हम आपको बताते है। गुरु रंधावा के नाम से मशहूर इस सिंगर का असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है। गुरु रंधावा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। पंजाब में गुरु रंधावा को अपना करियर बनता नहीं दिखा तो उन्होंने दिल्ली की तरफ मुंह कर दिया। यहां रंधावा ने अपनी MBA की पढ़ाई के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी अपना कदम रखा।

गुरु रंधावा ने अपना पहला गाना ‘सेम गर्ल’ 2012 में लॉन्च किया था। उनका ये गाना सुपर फ्लॉप रहा था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करते हुए आज ये मुकाम हासिल किया है। 2015 में गुरु रंधावा और बोहेमिया ने साथ मिलकर ‘पटोला’ गाने से पूरे देश में धूम मचा दी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी कई गानों पर काम किया है।