Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot) ने 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाने की मंजूरी दी है। 12 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में स्टोरेज व्यवस्था मजबूत होगी। दरअसल प्रदेश में स्टोरेज कैपिसिटी मजबूत करने की दृष्टि से 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मेट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कराया जाएगा।
लिहाजा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। गहलोत की स्वीकृति से गोदाम निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति को 12 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यह राशि कृषक कल्याण कोष से वहन होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।