Rajasthan News: सांसद किरोड़ीलाल मीणा (Kirodi Lal Meena ) ने जयपुर में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि कांग्रेस सरकार ने 3.5 हजार करोड़ का घोटाला किया। उन्होंने आईटी घोटाला, Wi-Fi घोटाला, मैन पावर घोटाला, फेयरमोंट होटल घोटाला सहित कई कथित घोटालों के नाम लेते हुए सीएम अशोक गहलोत, उनके परिवार और कांग्रेस सरकार को टारगेट किया। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और ईडी जांच के मुद्दे पर भी सांसद ने गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।
राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा ने कहा कि सीएम के एक रिश्तेदार राजककॉम में मैनेजर के पद पर लगे हुए है, जो सीएमओ और सीएमआर में देखते है, आईटी के काम राजेश सैनी देखते है, सारे बिल बेटी रुचि सैनी के नाम से उठते है, बिल डॉट स्क्वायर कंपनी के माध्यम से फर्जी भुगतान किया गया है, कथित वाईफाई घोटाले को लेकर सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने इसके बाद मैनपॉवर को लेकर दावा किया कि प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये का भुगतान किया गया है, आईटी विभाग के उपनिदेशक स्तर के अधिकारी भी इसमें लिप्तता होने का दवा किया
bjp mp kirodi lal meena accuses gehlot government of scams worth 5000 crores in rajasthan