Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Randhawa) ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) के नई पार्टी बनाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इन खबरों को सिर्फ अटकलबाजी बताया।प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही कांग्रेस पार्टी की असेट हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी में एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।