वसुंधरा राजे की उम्मेद सिंह स्टेडियम में होगी सभा, 25 दिसंबर को विजय संकल्प महाअधिवेशन

Vasundhara Raje News- 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से होने वाले विशाल विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा की तैयारियां  चल रही है। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) सभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में हजारों लोगों के शिरकत करने की बात कही जा रही है। साथ ही संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी बड़े नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल कोटा उत्तर (Kota) से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। कोटा उत्तर में उनका यह शक्ति प्रदर्शन होगा। हालांकि स्थानीय स्तर पर संगठन के नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाई हुई है। इधर तैयारियों को लेकर कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने नयापुरा स्टेडियम पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया। मंच सहित बनने वाली विभिन्न दीर्घाओं के बारे में निर्देश दिये। गुंजल ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की चार साल की विफलता को आमजन तक पहुंचाने व राज्य को कुशासन से सुशासन वाला बनाने का भाजपा कार्यकर्ता व आमजन माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर संकल्प लेगा।

 

 

 

 

vasundhara raje bjp vijay sankalp december 25 kota