गहलोत सरकार के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप, दिल्ली में दर्ज हुई जीरो FIR

Rape Case – राजस्थान के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत( CM Ashok Gehlot) के बेहद खास मंत्री महेश जोशी( Mahesh Joshi)  के बेटे रोहित जोशी(Rohit Joshi) पर एक महिला पत्रकार ने रेप का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में दिल्ली के सदर बाजार थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। केस को जयपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। महिला पत्रकार का आरोप है उसने नशे की हालत में उसके अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ ले रखे थे, आरोप के मुताबिक रोहित अपनी बात मानने से इनकार करने पर महिला पत्रकार को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में ये भी आरोप लगाया गया है कि रोहित जोशी उसे और उसके परिवार को धमकी भी देता था। वह ये भी कहता था कि पुलिस उसका कभी कुछ नहीं कर पाएगी।  पीड़िता ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

 

 

 

 

rajasthan rape case against minister mahesh joshi son rohit joshi zero fir delhi