हिरासत के विरोध में कदम: सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते हुए में प्रियंका गांधी का VIDEO वायरल

फोकस भारत। (uttar pradesh priyanka gandhi video viral sitapur guest house lakhimpur kheri ) कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल प्रियंका को आज उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी को सीतापुर में रखा गया है।  प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने का विरोध झाड़ू लगाकर किया। उन्होंने उस गेस्ट हाउस की झाड़ू लगाकर सफाई की, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है।

वहीं इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा में चार किसानों के मारे जाने के बाद मौके पर जा रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने को लेकर को कहा कि प्रियंका पीछे नहीं हटने वाली हैं और “हम इस अहिंसक लड़ाई में अन्नदाताओं को जिताकर रहेंगे।” उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।’’