ट्रांसजेंडर्स ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा

फोकस भारत  ।  थर्ड जेंडर यानि किन्नर। जिन्हें अब तक खुशी के मौके पर ताली बजाते ही देखा गया है। लेकिन बदलाव के साथ ट्रांसजेंडर अपनी मेहनत और लगन के साथ समाज में मिसाल कायम कर रहे है। क्योंकि इन्हें अगर मौका दिया जाए तो यह किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। बस जरुरत है इन्हें प्यार और सम्मान की। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है झारखंड राज्य के किन्नरों ने। जमशेदपुर जिले में उत्थान संस्था के सहयोग से किन्नरों ने स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर आजादी के जश्न को तिरंगा फहरा कर मनाया। लड्डू भी बांट कर एक दूसरे का मुंह मिठा कराया।  ट्रांसजेंडर सोशल एक्टिविस्ट रजिया और अमरजीत  शेर गिल, डोली, साहिल, बेबो, सोमिया समेत कई किन्नर मौजूद रहे।

 

उत्थान संस्था है किन्नरों की मसीहा
दरअसल ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट अमरजीत ने किन्नरों के विकास और बेहतरी के लिए उत्थान संस्था की नींव रखी। ये संस्था किन्नरों के विकास और रोजगार के लिए काम कर रही है।