Dynamic Women Leader: दमदार नेत्री नंदिता हुड्डा को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी, पार्टी के साथ महिलाओं को भी मिलेगी मजबूती

Dynamic Women Leader Of Haryana: आल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी ने नंदिता हुड्डा (Nandita Hooda) को चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरअसल नंदिता हुड्डा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । राजनैतिक विश्लेषक का कहना  है कि नंदिता हुड्डा को अहम जिम्मेदारी देने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, साथ ही नारी शक्ति के लिए भी एक मार्ग प्रशस्त होगाष

कौन है नंदिता हुड्डा

नंदिता हुड्डा चंडीगढ़ की निवासी है और एम.ए. (शारीरिक शिक्षा), एलएलबी हैं।  चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, राहुल गांधी की भारत यात्रा में 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 में शामिल रहीं। पूर्व सचिव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, सहप्रभारी राजस्थान, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश, सह प्रभारी छत्तीसगढ़ रहीं है। पंजाब पुलिस में 9 वर्ष तक प्रभारी महिला सेल के पद पर भी कार्य किया। नंदिता हुड्डा अध्यक्ष स्नेहांचल चैरिटेबल सोसायटी, पूर्व महासचिव भारतीय ग्रामीण महिला संघ हरियाणा, पूर्व महासचिव  श्रवण बाधित समाज, हरियाणा, अधिवक्ता वर्तमान में माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यास कर रही हैं। नंदिता हुड्डा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूडो में स्वर्ण पदक विजेता – एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। जूडो में ब्लैक बेल्ट हैं।

 

nandita hooda appointed president chandigarh mahila congress