प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर में बजाया ढोल, बालासाहेब समृद्धि हाईवे के उद्घाटन में कलाकारों संग झूमे

Maharashtra News- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने नागपुर में 520 किमी लंबे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यहां ढोल बजाकर मोदी का स्वागत किया गया। मोदी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ ढोल भी बजाया। मोदी ने नागपुर में मेट्रो सेवा की भी शुरुआत की। मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के बाद उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मेट्रो की सवारी की। स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से बातचीत भी की।

इससे पहले उन्होंने सबसे पहले नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये देश की छठवीं वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन नागपुर से रायपुर के बीच चलेगी। दरअसल मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे का पहला चरण पूरा हो गया है। 6 लेन के एक्सप्रेसवे को ‘समृद्धि महामार्ग’ नाम दिया गया है। PM मोदी ने नागपुर और शिर्डी को जोड़ने वाले 520 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस-वे उत्तरी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के 10 जिलों से गुजरेगा।