Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ एक दिन चलेंगी सिर्फ महिलाएं

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी(Rahul Gandhi )की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में तीसरा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में दिन का पहला फेज पूरा हो गया है। सुबह छह बजे शुरू हुई यात्रा 13 किलोमीटर के सफर के बाद मंडाना में है। अब दोपहर 3.30 बजे से यात्रा का सेकेंड फेज शुरू होगा। लंच ब्रेक के दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने बताया कि 10 दिसंबर को यात्रा में राहुल के साथ केवल महिलाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश की तरह यहां भी एक दिन महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। इसकी शुरुआत 19 नवंबर को इंदिरा गांधी जयंती से हुई थी। वहीं, कल यात्रा आधे दिन की ही होगी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली जा सकते हैं। रमेश ने बताया कि कल का सफर सुबह 11 बजे पूरा हो जाएगा। इस दौरान यात्री करीब 24 किलोमीटर चलेंगे।

दरअसल इससे पहले आज सुबह राहुल ने यात्रा के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर से आए मांगणियार लोक कलाकारों से चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती की सियासत को गरमा ​दिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र से निकलकर अब यात्रा कोटा जिले में चल रही है। आज राहुल गांधी की यात्रा दर्रा कोटा नेशनल हाईवे पर चल रही है। यात्रा की स्पीड आज तेज है, क्योंकि यहां आबादी क्षेत्र नहीं है। इस बीच राहुल की यात्रा में एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर कोटा जा रही थी।

 

rahul gandhi bharat jodo yatra in kota rajasthan