Bharat Jodo Yatra: BJP दफ्तर से गुजरते हुए राहुल गांधी ने मोदी समर्थकों को दिया फ्लाइंग किस

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल गांधी(Rahul Gandhi)  की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने करीब दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया है। फिलहाल यात्रा झालावाड़ जिले के देवरी घाटा में है। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के शेड्यूल में राहुल गांधी और यात्री राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों के साथ घुलते-मिलते नजर आए। यात्रा जब जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल का रिएक्शन देखकर सभी मुस्करा दिए।

दरअसल, BJP ऑफिस पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस( rahul gandhi flying kiss) देकर लोगों का अभिवादन किया। आज दोपहर बाद भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से कोटा जिले में एंट्री करेगी। यात्रा में आज करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।