‘कांग्रेस के फर्जी सत्याग्रह से असली गांधीजी भी स्वर्ग में हैरान हो रहे होंगे’ : डॉ सतीश पूनिया

कांग्रेस (Congress)  पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर ईडी (ED) की कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है, लेकिन भाजपा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं, राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया (Satish Poonia)ने कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन रूपी सत्याग्रह को फर्जी बताते हुए कहा कि आज की कांग्रेस के ‘फर्जी सत्याग्रह’ से असली गांधीजी भी स्वर्ग में हैरान हो रहे होंगे।