भाजपा का दूसरे दिन का प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित, एकजुट हुए सभी दिग्गज नेता

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कुल 7 सत्र आयोजित हुए। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के पंचम सत्र के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषय पर संवाद किया और इससे पहले हाल ही में हुई तेलंगाना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के अहम बिंदुओं से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के प्रस्ताव, तेलंगाना वक्तव्य एवं आगामी कार्ययोजना हेतु प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों की बैठक ली।

भाजपा के राष्टीय आईटी व सोसल मीडिया के सयोजक अमित मालवीय सोशल मीडिया के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के संगठन की क्रिया कलाप के साथ मोदी सरकार के लोककल्याणकरी योजनाओं को सोसल मीडिया के माध्यम से आम जन को अधिक से अधिक जानकारी मिले।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय सरकार की लोक कल्याण कारी योजना के विषय के बारे में संबोधित किया।एवम बताया कि इन कल्याण कारी योजनाओं की वजह से ही भाजपा ने चार राज्यों की जीत सुनिश्चित की है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सत्र में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल में भारत की जीडीपी में कृषि क्षेत्र में 6 गुना वृद्धि हुई है तथा कृषि बजट भी कई गुना बढ़ा हे।
ओम माथुर ने भाजपा की कार्य पद्धति के बारे में बताया तथा भाजपा ने समय के अनुरूप मूलचुक परिवर्तन किए गए है।

पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने मोदी सरकार की विदेश नीति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रवाद, सामरिक हित एवं राष्ट्र हित को सर्वोच्चय मानते हुए विदेश नीति अपनाई है।
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मीडिया के प्रबंधन के विषय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक,प्रिंट, वेबलिंक आज के समय में संचार के माध्यम से सरकार एवम संगठन की सूचनाएं दी जाती है।
सांसद दिया कुमारी, जसकोर मीना,ओमकार सिंह लाखावत,प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा,पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी,पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने विविध सत्रों की अध्यक्षता की।