Rajya Sabha elections: CM गहलोत ने सभी विधायकों ने साथ बैठकर देखी फिल्म RRR

Rajya Sabha elections राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसी विधायकों की बाड़ाबंदी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) का अनूठा अंदाज देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  उदयपुर के ताज अरावली में मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायकों के साथ राजामौली की फिल्म आरआरआर भी देखी।  दरसअल हर रात ताज अरावली में गानों की परफॉरमेंस और अंताक्षरी कार्यक्रम होता है। जो देर रात तक भी चलता है।

रविवार को सीएम होटल में मौजूद थे। रविवार को भी म्यूजिक परफॉरमेंस चल रही थी। मगर जैसे ही रात के 10 बजे सीएम ने माइक और स्पीकर बंद करने को कहा।सीएम के ऐसा कहने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ लोगों ने कहा कि हम तो हॉल में हैं, अंदर हैं फिर माइक-स्पीकर बंद क्यों करें। इस पर सीएम ने सभी के लिए समान नियम-कायदों की बात कहते हुए माइक और स्पीकर बंद करवा दिया। 10 बजे के बाद रविवार को होटल में कोई शोर-शराबा नहीं हुआ।