UP Election के लिए कांग्रेस ने जारी किया Youth Manifesto, जानें घोषणा पत्र की खास बातें

Congress Bharti vidhan yuva ghoshna patrr: उत्तर प्रदेश (UP Election 2022) में होने वाले विधानसभा चुनाव ( UP assembly elections 2022) के लिए कांग्रेस (Congress Manifesto) का युवा घोषणा-पत्र (Congress youth manifesto) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज  शुक्रवार को  जारी किया। दरअसल प्रियंका गांधी ने इससे पहले महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें मुफ्त बस सेवा, साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के साथ सरकारी नौकरी में 40% आरक्षण देने का वादा किया है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी से 40% टिकट महिलाओं को दे रही हैं।

 

-20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, जिसमें आठ लाख पद महिलाओं के लिए होंगे
-प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 1.5 लाख पद भरे जाएंगे
-स्टार्टअप के लिए 5,000 करोड़ रुपए का ‘सीड स्टार्ट उप फंड’, जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी
-बेसिक शिक्षा क्षेत्र में 1 लाख प्रधान अध्यापक की कमी को पूरा किया जाएगा

-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त 19300 पद और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए रिक्त 27100 पदों को भरा जाएगा

-सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ होंगे, साथ ही परीक्षा देने के लिए बस और रेल यात्रा मुफ्त होगी

-प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। पुलिस के 1 लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 12 हजार उर्दू शिक्षक, संस्कृत शिक्षक 2 हजार और फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक, 6 हजार डॉक्टर भर्ती करेंगे।

-विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल होगी। सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी। स्कॉलरशिप टाइम पर मिलेगी। दायरा भी बढ़ेगा और राशि भी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाईकर्मियों के परिवारों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देंगे।

-अतिपिछड़े युवाओं को 5 लाख तक लोन एक फीसदी ब्याज पर देंगे।

-युवाओं में नशा रोकने के लिए एक ऐसा संस्थान बनाएंगे, जिसका सेंटर लखनऊ में होगा। इसके 4 हब होंगे। यहां काउंसलिंग के कैंप लगेंगे।

-हम एक यूथ फेस्टिवल कराना चाहते हैं। युवाओं के लिए ये बड़ा फेस्टिवल होगा।

-क्रिकेट के लिए विश्वतस्तरीय एकेडमी बनाएंगे।

 

 

 

up election 2022 congress youth manifesto up rahul gandhi priyanka gandhi congress yuva ghoshna patra