Punjab Election: भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP के CM फेस, केजरीवाल ने किया पब्लिक वोटिंग के नतीजे का ऐलान 

Punjab Assembly Elections 2022- पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान (Bhagwant Mann) ही होंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने CM चेहरे का औपचारिक ऐलान कर दिया। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) मोहाली पहुंचे और उन्होंने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया। आप ने CM कैंडिडेट चुनने के लिए मोबाइल नंबर जारी करके जनता की राय मांगी थी। 3 दिन में 21.59 लाख लोगों ने राय दी। करीब 15 लाख लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया है। केजरीवाल ने इस रिजल्ट के साथ ही भगवंत मान के नाम का ऐलान कर दिया। पंजाब में 20 फ़रवरी को मतदान है

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान को 2017 में पार्टी का पंजाब प्रमुख बनाया गया था। वह पार्टी के संसद में इकलौते चुने हुए सांसद हैं और सदन में पार्टी का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने दो बार संगरूर से लोकसभा का चुनाव जीता है, राजनीति में आने से पहले वह जाने माने कॉमेडियन थे, कॉमेडी जगत में काफी नाम कमाने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी।